फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Driver dies due to tractor-trolley overturning, driver's body buried under tractor for an hour

मथुरा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई चालक की मौत, एक घंटे तक ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा चालक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Driver dies due to tractor-trolley overturning, driver's body buried under tractor for an hour
मथुरा। घटनास्थल पर मौजूद मृतक के परिजन विलाप करते हुए। - फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर गड्ढे को बचाने के प्रयास में गेहूं की बोरियों लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर बैठे दो बच्चे घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को निकालने का प्रयास किया, एक घंटे तक क्रेन न आने के कारण शव ट्रैक्टर के नीचे ही दबा रहा। शव को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने कई बार शव को पुलिस से छीन लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना मांट के गांव नगला वासुदेव खंड जाबरा निवासी देवीशरण (50) पुत्र पूसाराम गेहूं की बोरी लाद कर बेचने के लिए मंडी जा रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर माइल स्टोन 102 पर एक गड्ढे के बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीशरण ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा ट्रैक्टर पर सवार तनीषा और सुनील घायल हो गए। उन्होंने मृतक के आश्रितों को मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया। समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ देर बाद पानीगांव में एंबुलेंस को रोक लिया और हंगामा किया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed