फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mahant kidnapping case victim raised questions on the action of the police in Mathura

Mathura: महंत के अपहरण मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल, पीएम मोदी को पत्र भेजकर सीबीआई जांच की मांग

Fri, 29 Jul 2022 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 12:32 AM IST
सार

सामाजिक कार्यकर्ता महंत मधुमंगलशरणदास शुक्ल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हाथी टीला पर हनुमत कुंज आश्रम के महंत की संपत्ति हड़पने की नीयत से अगवा करने का मामला करोड़ों की आश्रम से जुड़ी भूमि का है।

विज्ञापन
Mahant kidnapping case  victim raised questions on the action of the police in Mathura
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में हाथी टीला स्थित हनुमत कुंज आश्रम के महंत का अपहरण उनकी संपत्ति हड़पने के इरादे से किया गया है। इस संबंध में महंत की गुरु बहन ने दो नामजद एवं चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत भी की है, लेकिन पुलिस ने न तो इसमें मुकदमा लिखा है और न महंत के बारे में जानकारी कर सकी है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

सामाजिक कार्यकर्ता महंत मधुमंगलशरणदास शुक्ल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हाथी टीला पर हनुमत कुंज आश्रम के महंत की संपत्ति हड़पने की नीयत से अगवा करने का मामला करोड़ों की आश्रम से जुड़ी भूमि का है। ब्रज वृंदावन सहित संपूर्ण बृज चौरासी कोस मथुरा जनपद में भूमाफिया द्वारा ऐसे अनेक मामले पूर्व में किए जा चुके हैं कि संत-महंत व उनसे जुड़ी धार्मिक संपत्तियों के लालच में उनका अपहरण, हत्या एवं प्राणघातक हमले किए जा चुके हैं। इस नए मामले में रमणरेती स्थित हाथी टीला हनुमत कुंज के महंत सियाराम दास बाबा को अगवा करने के मामले की सीबीआई जांच होना जरूरी है।

विज्ञापन


बता दें महंत की गुरु बहन शांती दासी के अनुसार सियाराम दास बाबा 1 दिसंबर 2021 को उनके व शिष्यों के साथ में थे। तभी एक महिला सहित सात लोग आए और बाबा को इलाज के बहाने ले गए। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपियों ने बाबा की हत्या कर शव को सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से गायब कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed