{"_id":"60c0c0738ebc3ef7893ac38c","slug":"mathura-divisional-commissioner-and-ig-agra-saw-the-stock-registers-of-liquor-shops-mathura-news-agr495070952","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मंडलायुक्त व आईजी आगरा ने शराब की दुकानों के स्टॉक रजिस्टर देखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मंडलायुक्त व आईजी आगरा ने शराब की दुकानों के स्टॉक रजिस्टर देखे
विज्ञापन
मथुरा। अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद आगरा मंडल में शराब-बीयर की दुकानों पर मंडलायुक्त और आईजी जोन आगरा स्वयं निरीक्षण को सड़क पर उतरे। बुधवार को मथुरा शहर की कई दुकानों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में कहीं भी कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
शहर के नए बस स्टैंड से लेकर भूतेश्वर चौराहे तक की सभी शराब-बीयर की दुकानों पर मंडलायुक्त अमित गुप्ता और आईजी जोन आगरा नवीन अरोरा के साथ डीएम नवनीत सिंह चहल व एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का काफिला देखकर राह चलते राहगीर ठहर गए। मंडलायुक्त और आईजी ने शराब की दुकानों पर मौजूद कर्मचारियों से अलग-अलग जानकारी ली।
डीएम ने दुकानदार से पूछा कि गोदाम में भी अलग से माल लाते हो क्या। उस पर दुकानदार ने कहा नहीं। सभी माल दुकान में मौजूद है। स्टॉक रजिस्टर से उन्होंने दुकान में मौजूद माल का मिलान जिला आबकारी अधिकारी से कराया। हाईवे पर बनी कई दुकानों को भी देखा गया।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि मंडल के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शराब बीयर की करीब एक दर्जन दुकानों की चेकिंग की है। निरीक्षण में एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह मौजूद रहे।