फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Distribution of Prasad in temple Dwarkadhish, ban on parikrama

मथुरा: मंदिर द्वारिकाधीश में प्रसाद वितरण, परिक्रमा पर लगाई रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Distribution of Prasad in temple Dwarkadhish, ban on parikrama
मथुरा। कोविड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में दर्शन के नियमों में एक बार फिर से परिवर्तन कर दिया है। मंदिर में प्रसाद, चरणामृत का वितरण और परिक्रमा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 बृजेश कुमार महाराज के आदेशानुसार कोविड की वर्तमान परिस्थितियों में मंदिर स्टाफ व आने वाले सभी दर्शनार्थियों को सुरक्षित करने के लिए दर्शन से जुड़े कई फैसले लिए हैं।
विज्ञापन

मंदिर में आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को मास्क लगाना अब अनिवार्य है। मंदिर में किसी भी प्रकार का प्रसाद, चरणामृत, बीड़ा या अन्य किसी भी वस्तु का वितरण पूर्ण रूप से बंद किया गया है। 10 जनवरी से मंदिर में श्रद्धालुओं के आने के लिए केवल मेन गेट से ही प्रवेश दिया जाएगा। एक अन्य गेट से निकास होगा। इस दौरान ठाकुर जी की परिक्रमा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी दर्शनार्थी नियमों का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed