{"_id":"626eb85fef73d1003576fe38","slug":"mathura-disaster-with-relief-hail-rain-in-kosi-wall-collapsed-in-gokul-mudesi-vehicle-overturned-mathura-news-mtr5169807103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: राहत के साथ आफत : कोसी में ओलावृष्टि, गोकुल-मुडे़सी में दीवार गिरीं, वाहन पलटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: राहत के साथ आफत : कोसी में ओलावृष्टि, गोकुल-मुडे़सी में दीवार गिरीं, वाहन पलटे
विज्ञापन
मथुरा। बरसाना में पीली कोठी चौराहे पर आंधी से गिरा विकास प्राधिकरण का बोर्ड।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। तेज आंधी और बूंदाबांदी रविवार को गर्मी से राहत के साथ आफत बन गई। कोसीकलां में ओलावृष्टि ने फसल को चौपट कर दिया तो गोकुल और मुडे़सी में दीवार धराशायी हो गई। मार्गों पर दौड़ते अनेक वाहन पलट गए।
पडे़ और होर्डिंग टूटकर सड़कों पर आ गए। इससे कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हुआ। अनेक गांवों की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई।
पिछले करीब एक माह से आसमान से आग बरस रही है। तापमान ४४ डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में रविवार को अचानक तेज आंधी और बूंदा बादी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इससे गर्मी से मिली राहत लोगों के लिए आफत बन गई। कोसीकलां में बारिश एवं ओलावृष्टि हुई। क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि ने मूंग, कपास, चरी एवं मक्का की फसल नष्ट कर दिया। नंदगांव क्षेत्र में भी बारिश और ओलावृष्टि हुई।
टैंटीगांव में नौहझील-राया मार्ग पर परसोती गढ़ी स्थित विद्युत सब स्टेशन के सामने नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया। इसके साथ ही विद्युत खंभा भी टूट कर सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुरीर पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे नीम के पेड़ को हटवाया। फरह में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी कई जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए।
विज्ञापन
बरसाना में आंधी से श्रीजी मंदिर पर सौर ऊर्जा का खंभा गिर गया। आंधी से उखड़े टिन शेड, खंभे आदि गिर गए। गोकुल में नगर पंचायत भवन की दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कैंटर और केंट्रा आंधी के चलते पलट गए। भरतपुर रोड स्थित मुडे़सी में ऑयल मिल की दीवार गिर गई। जनपद में अनेक गांवों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। आंधी के दौरान लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस भी ली।
गन्ना विकास मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने दिए सर्वे के निर्देश
रविवार की शाम को बारिश एवं ओलावृष्टि से क्षेत्र के कई गांवों में मूंग, कपास, चरी एवं मक्का की फसल नष्ट हो गई। गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने ओलावृष्टि के बाद क्षेत्र में निरीक्षण कर डीएम से प्रभावित क्षेत्रों में जल्द सर्वे कराने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने शाम को हुई ओलावृष्टि के बाद गांवों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। मूंग, मक्का, कपास एवं चरी की फसल शतप्रतिशत नष्ट हो गई है। इसके लिए कैबिनेट मंत्री ने तहसील के अधिकारियों को तीन दिन में नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर इसमें कोई लेखपाल एवं संबंधित अधिकारी कोताही या किसानों को परेशान करेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट के बाद किसानों को जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।