फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Dhap dhar di yaar gayi but ki

मथुरा: ढप धर दै यार गई पर की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Dhap dhar di yaar gayi but ki
नंदगांव (मथुरा)। जीवन में खुशियों के रंग भरने वाला होली का त्योहार ब्रज में जिस उत्साह के साथ शुरू होता है उसी उमंग एवं सम्मान के साथ इसे विदा किया जाता है। ब्रज की इसी संस्कृति ने संपूर्ण भारत में ब्रज की अलग पहचान है। बृहस्पतिवार को कस्बे के रंगीली चौक पर होलिका दहन के लिए होली सजाई गई।
विज्ञापन

सुबह से ही महिलाओं का रंगीली चौक पर होलिका पूजन के लिए तांता लगा रहा। महिलाओं ने विधिविधान पूर्वक होलिका पूजन किया। संध्या के समय गोस्वामी समाज के मुखिया छैलबिहारी गोस्वामी के आते ही होली महोत्सव विदाई समारोह प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन

होली की संध्या के समय धोती, बगलबंदी और पटुका से सुसज्जित ब्राह्मण वर्ग एवं अन्य कस्बावासी एकजुट हुए। लठामार होली चौक पर रखी होलिका में भक्त प्रहलाद का परंपरागत विधिविधान से पूजन कर पद गायन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुर मिल खेलौ फाग होरी मायी बिदा होत है, ब्रज की वधू सब जुर मिल आयीं, कर सोलह शृंगार होरी माई...आदि पद गाकर विदा किया। इसके साथ ही रस लै रे रसिया फाग कौ फाग कौ अनुराग कौ, रसिया कौ मौहल्ला न्यारौ है रसिया कौ, ढप धर दे यार गई पर की आदि पदों का भी गायन भी किया गया।

इस दौरान नए वर्ष में शांति एवं समृद्धि के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की। रसिकों ने इस मदमस्त मास के लिए होरी के खिलैया यार मेरे यार फगुना जाए मत आदि पदों को गायन किया। रात में नंदभवन में समाज गायन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं द्वारा नंदगांव की परिक्रमा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed