फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: devotees throng to circumambulation on Holi

मथुरा: होली पर परिक्रमा को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sun, 28 Mar 2021 05:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Mathura: devotees throng to circumambulation on Holi
परिक्रमा मार्ग में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन। होली और पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। शनिवार से ही श्रद्धालुओं का सैलाब गिरिराज तलहटी में उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह तक लाखों श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी की परिक्रमा कर मानसी गंगा में स्नान किया। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए चल रहे थे। तलहटी के प्रमुख मंदिरों में होली व समाज गायन के बीच श्रद्धालुओं ने जम कर होली खेली। सुबह जहां श्रद्धालुओं ने मानसी गंगा में स्नान कर गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक किया, वहीं शाम को फूलबंगले में सजे गिरिराज जी के विग्रह को गुलाल लगाया। इस मौके पर गिरिराज दानघाटी मंदिर, गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर मानसी गंग, श्रीराधा दामोदर सेवा आश्रम में महामंडलेश्वर सांवरिया बाबा, गिरिराज संत सेवा आश्रम के महंत राधा मोहन दास सिद्ध, हरदेव जी मंदिर, सीताराम निर्मोही अखाड़ा, श्रीराधा-श्यामसुंदर मंदिर, प्राचीन मंदिर देवकीनंदन महाराज, गिरिराज मुखारविंद जतीपुरा आदि पर होली, समाज गायन व अन्य धार्मिक आयोजनों की धूम रही।
विज्ञापन

गिरिराज मुकुट मुखारविंद मंदिर पर तड़के पांच बजे से गिरिराज पूजा एवं समाज गायन, गिरिराज संत सेवा आश्रम कुसुम सरोवर पर सुबह 7 बजे राधा मोहन दास जी के निर्देशन में होली गायन और चैतन्य महाप्रभु का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। जतीपुरा स्थित बिल्छु कुंड पर हरिदेव जी महाराज का जन्मोत्सव और डोला निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श कामिनी स्कूल में हुआ होली मिलन समारोह
आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज गोवर्धन में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं ने हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूर्णिमा कौशिक, कमलेश वर्मा, पूनम तिवारी, सुरेश चंद कौशिक, योगेश शुक्ला, चंद्रशेखर वर्मा, नरेश कुमार, पुलकित कौशिक, चंद्रशेखर शर्मा आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed