फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Devotees enjoying Rasiya singing at Dwarkadhish Temple

मथुरा: द्वारिकाधीश मंदिर में रसिया गायन का आनंद ले रहे भक्त

Sat, 27 Mar 2021 07:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Devotees enjoying Rasiya singing at Dwarkadhish Temple
द्वारिकाधीश मंदिर में पिचकारी से श्रद्धालुओं पर रंग डालता मुखिया। - फोटो : MATHURA
मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर में चल रहे होली महोत्सव में रसिया गायकों द्वारा होली गीत और रसिया गाए जा रहे हैं। होली गायन में श्रद्धालुओं ने नृत्य किया और अपने आराध्य के गुलाल का प्रसाद लेकर अपने जीवन को धन्य माना।
विज्ञापन

द्वारिकाधीश मंदिर में होली महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें ब्रज फाग द्वारकेश रसिया मंडल के चुन्नीलाल चतुर्वेदी आदि सदस्यों ने रसिया के साथ होली के गीतों का गायन किया। उन्होंने होरी आई रे श्याम, मेरी सुधि लीजौ.. प्रस्तुत किया। रसिया गायन के दौरान सुबह ब्रजवासियों के साथ ही देश भर से आए श्रद्धालुओं ने होली का आनंद लिया और ठाकुरजी को अर्पित गुलाल लगाकर पुण्य कमाया। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर में राजभोग दर्शन में ब्रज के होली रसियाओं के साथ तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।
विज्ञापन

आज मंदिर में होगा ढोल महोत्सव
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में 28 मार्च को प्रात: 10:30 से 11:30 बजे तक ढोल महोत्सव के कार्यक्रम होंगे। इसके बाद ठाकुरजी के दर्शन भक्तों के लिए बंद हो जाएंगे और अंदर ही अंदर ठाकुरजी की सेवा चालू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चतुर्वेदी समाज का परंपरागत होली डोला आज
चतुर्वेदी समाज के परंपरागत होली मेला डोला 28 मार्च को निकलेगा। डोला दोपहर 1 बजे विश्राम घाट से प्रारंभ होकर छत्ता बाजार, होली गेट आदि मार्गों से होते हुए विश्राम घाट पर ही समापन होगा। डोले में श्री राधाकृष्ण के स्वरूपों की झांकी, रसिया मंडल शामिल होंगी। मेले में पानी के रंग एवं किसी प्रकार अभद्र प्रदर्शन पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed