फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Devotees arrived to see Aaradhya, there was a crowd in the temple

मथुरा: आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचे भक्त, मंदिर में रही भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Devotees arrived to see Aaradhya, there was a crowd in the temple
वृंदावन-मथुरा मार्ग पर लगे जाम में फंसे हुए वाहन। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। रविवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के मंदिर में भारी भीड़ देखी गई। देश के कोने-कोने से आए भक्त अपने आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लेकर मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह पट खुलने के साथ ही मंदिर में भक्तों का रेला प्रवेश कर गया। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो रहा था। हर कोई अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखा। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

इधर, पिछले दो दिन से वृंदावन की सड़कों पर लग रहे जाम से रविवार को भी मुक्ति नहीं मिल सकी। वृंदावन के प्रवेश मार्गों से लेकर शहर के अंदर सड़कों पर वाहनों का जाम लगा रहा। जाम से लोग कराहते रहे। पुलिस की कोशिशों के बाद भी जाम से मुक्ति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। वृंदावन के अटल्ला चुंगी, रमणरेती, इस्कान रोड, प्रेम मंदिर के पास, परिक्रमा मार्ग, पानीगांव रोड, मथुरा-वृंदावन रोड आदि स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed