{"_id":"605603168ebc3e8d1b2ec152","slug":"mathura-dead-body-of-babu-of-bsa-office-found-on-red-mound-mathura-news-agr485390942","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बीएसए कार्यालय के बाबू का लाल टीले पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बीएसए कार्यालय के बाबू का लाल टीले पर मिला शव
विज्ञापन
मथुरा। एबीएसए का बाबू शिवशंकर शर्मा फाइल फोटो।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बीएसए कार्यालय के बाबू का शव शनिवार की सुबह विश्व लक्ष्मीनगर के पीछे लाल टीले पर मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास बाइक और उसका बैग भी मिला। बाबू ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन पहुंचा नहीं। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने बताया कि जहर खाने या शराब में जहर मिलाकर देने से उसकी मौत हुई होगी। शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले।
गांव पाली मुकीमपुर, थाना अतरौली (अलीगढ़) निवासी शिवशंकर शर्मा (35) पुत्र स्व. गौरीशंकर शर्मा बीएसए कार्यालय में बाबू थे। परिवार के संग बाबू थाना जमुनापार की ब्रजधाम कॉलोनी (जमुनापार बिहार कॉलोनी) में रह रहे थे। पिछले आठ माह से मांट के एबीएसए कार्यालय से संबद्ध बाबू शुक्रवार को ड्यूटी के लिए निकले। देरशाम तक घर नहीं आए तो परिवार को चिंता हुई। पत्नी ने बाबू के भाइयों को फोन करके जानकारी दी। रातभर तलाश की गई, पर उसका सुराग नहीं लग सका।
शनिवार की सुबह हाईवे पुलिस को सूचना मिली कि लाल टीले पर एक शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पास पड़े बैग से मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह भी पहुंच गए। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित किया गया है। इससे यह साफ हो गया कि जहर खाने से शराब में मिलाकर जहर देने से मौत हुई होगी।
विज्ञापन
2002 में मृतक आश्रित में लगी थी नौकरी
छह भाई और बहनों में सबसे बड़ा भाई शिवशंकर शर्मा की मृतक आश्रित में नौकरी लगी थी। 2001 में शिक्षक पिता की मौत होने के बाद 2002 में शिक्षा विभाग में नौकरी लगी थी। मूलत: अतरौली के गांव पाली मुकीमपुर के रहने वाले शिवशंकर मथुरा के बीएसए कार्यालय में तैनात थे। पिछले आठ माह से शिवशंकर को एबीएसए मांट में संबद्ध कर दिया गया था। छोटे भाई मोहित शर्मा का कहना है कि रंजिश के चलते उनके भाई की हत्या की गई है। काफी दिनों से उनके भाई परेशान भी चल रहे थे। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे भाई का मोबाइल बंद हो गया था।
परिवार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस की सर्विलांस, स्वाट, एसओजी और हाईवे थाने की टीम लगाई गई हैं।
- डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी