फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Crowd of devotees gathered in the pilgrimage city of Vrindavan

मथुरा: तीर्थ नगरी वृंदावन में उमड़ी भक्तों की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Crowd of devotees gathered in the pilgrimage city of Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु।
वृंदावन (मथुरा)। मौनी अमावस्या पर एक बार फिर से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ हो गई। बीते एक पखवाड़े से मंदिर और गलियों में भक्तों की भीड़ का दबाव कम देखा गया, लेकिन शनिवार को अमावस्या का असर देखा गया। अमावस्या पर आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन की अभिलाषा लिए हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुुंचे। इस कारण मंदिर और गलियों में भारी भीड़ रही। मंदिर में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस तैनाती की गई।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर ठाकुर बांकेबिहारीजी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। सुबह पट खुलने से पहले मंदिर के आसपास भीड़ कुछ कम नजर आई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भीड़ बढ़ती गई। जुगलघाट, हरिनिकुंज चौराहा, बांकेबिहारी वाठशाला और विद्यापीठ इंटर कॉलेज की ओर लगाई गई बैरीकेडिंग से लोगों को रोक-रोककर मंदिर की ओर भेजा जा गया।
विज्ञापन

सुबह शुरू हुई यह प्रक्रिया दोपहर लगभग सवा बजे तक दुरुस्त रही, वहीं शाम होते-होते भीड़ और बढ़ी। भीड़ का दबाव इतना हो गया कि पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भक्तों ने लाइन में लगकर ठाकुर के दर्शन पाकर धन्य हुए। वहीं शाम को भी भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंदिरों में भी भक्तों ने किए दर्शन
अमावस्या पर ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, राधादामोदर, इस्कॉन, प्रेम मंदिर, राधासनेह बिहारी मंदिर, राधारमण मंदिर में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर मनौती मांगी।

सड़कों पर रहे जाम के हालात
अमावस्या का असर वृंदावन की सड़कों पर भी रहा। मंदिरों के दर्शन के लिए आए भक्तों के कारण वृंदावन की सड़कों पर वाहनों की लाइन लगी देखी गई। पुलिस को भीड़ होने का अंदाजा शायद नहीं था, इसी कारण वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोकने की व्यवस्था नहीं की। यही कारण रहा कि शहर में वाहनों का प्रवेश हो गया। वृंदावन के अटल्ला चुंगी, नगर निगम चौराहा, राधा निवास, सीएफसी चौराहा, किशोरपुरा, इस्कॉन रोड, प्रेम मंदिर के सामने सड़कों पर जाम के हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed