फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Contract workers of refinery fast on the eve of sacrifice day

मथुरा: बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर रिफाइनरी के संविदा श्रमिकों का उपवास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Contract workers of refinery fast on the eve of sacrifice day
रिफाइनरी के संविदाकर्मियों को संबोधित करते अतिथि। - फोटो : City
रिफाइनरी (मथुरा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर मथुरा रिफाइनरी के संविदा श्रमिकों ने कम पारिश्रमिक देने के विरुद्ध ूमें एक दिवसीय सांकेतिक उपवास रखा। पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में विकास बाजार स्थित गांधी स्मारक पर 300 से अधिक संविदा श्रमिक उपवास पर रहे।
विज्ञापन

संविदा श्रमिकों को जनपद में लगातार समर्थन का विस्तार हो रहा है। उपवास स्थल पर यूनियन के उत्तर परिक्षेत्र उपाध्यक्ष शिवदत्त चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई सभा को विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और वरिष्ठ लोकदल नेता ठा. तेजपाल सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आबिद हुसैन, बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता और सामाजिक न्यायवादी बद्री प्रसाद सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सतीश गौतम, भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य गफ्फार अब्बास, भाकपा (माले) के राज्य समिति सदस्य नसीर शाह, समता फाउंडेशन के बृजलाल, अखिल भारतीय सांप्रदायिकता विरोधी समिति के नगर संयोजक मनोज गौड़, आरटीआई कार्यकर्ता उमाशंकर शर्मा, मजदूर बिगुल के करन इंसान आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

रिफाइनरी में संविदा श्रमिकों को ठेकेदार द्वारा कम पारिश्रमिक देने की भर्त्सना करते हुए मांग की कि दोषियों को दंडित किया जाए तथा शिकायतकर्ता मजदूरों का उत्पीड़न बंद कर उन्हें सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। संचालन यूनिट अध्यक्ष मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने और धन्यवाद ज्ञापन सचिव कामरेड जनक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed