फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Congress demonstrated against inflation

मथुरा: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Congress demonstrated against inflation
सिलिंडर लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
मथुरा। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने अब फिर से भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उसने महंगाई को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा सरकार की कमियां गिनाईं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में मथुरा जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर व मोटर साइकिल, डीजल, पेट्रोल के खाली बर्तन रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कोसते हुए जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष ने कहा कि चुनावों के समय महंगाई को रोककर, अब धीरे-धीरे पेट्रो उत्पादों के साथ अन्य वस्तुओं पर दाम बढ़ाकर इस सरकार ने आम गृहणियों के साथ-साथ आम जनता की कमर तोड़ दी है। पहले से ही कोरोना की मार से आम जनता जूझ रही थी, आज महंगाई के कारण जनता चारों ओर त्राहि-त्राहि कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सदर बाजार मथुरा में खाली सिलिंडर और मोटरसाइकिल के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 4 अप्रैल को समस्त कांग्रेसजन जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उधर, कांग्रेस ने निजी अस्पतालों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed