फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Clashes between BKU leaders and personnel on Mahuan toll toll free for one hour

मथुरा: महुअन टोल पर भाकियू नेताओं और कर्मियों में झड़प, एक घंटे तक टोल कराया फ्री

Sun, 24 Oct 2021 09:05 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, फरह (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरह (मथुरा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 24 Oct 2021 09:05 PM IST
सार

महुअन टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर भाकियू नेताओं और टोल कर्मियों में विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने टोल कर्मियों को दौड़ा लिया और टोल बूथों पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
Mathura Clashes between BKU leaders and personnel on Mahuan toll toll free for one hour
धरने पर बैठे भाकियू नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोल टैक्स को लेकर रविवार को भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और मथुरा के महुअन में टोल कर्मियों में झड़प हो गई। इसके बाद भाकियू पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए नेताओं ने टोल कर्मियों को दौड़ा दिया। इसके बाद टोल बूथों पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी में मंत्री के बेटे की गाड़ी से किसानों को कुचलने से हुई मौत के बाद उनकी अस्थियां विसर्जन के लिए अस्थि कलश लेकर आगरा से गोकुल बैराज ले जाया जा रहा था। आगरा के भाकियू जिलाध्यक्ष उनके साथ थे। जैसे ही उनका काफिला महुअन टोल प्लाजा पर पहुंचा, टोल कर्मचारियों ने टोल के लिए उनकी गाड़ियों को रोक लिया और टोल टैक्स मांगने लगे। भाकियू नेता टोल देना नहीं चाहते थे। इसी बीच वहां तैनात गार्डों ने उनसे अभद्रता कर दी। उनकी गाड़ियों को नहीं निकलने दिया। 
विज्ञापन


यूनियन के नेता नाराज होकर वहीं धरने पर बैठ गए। तब तक उनके अन्य साथी भी बड़ी संख्या में पहुंच गए। इसके बाद टोल पर जमकर हंगामा हुआ। नेताओं ने टोल बूथों पर कब्जा कर लिया। एक घंटा तक टोल फ्री करा दिया। मामला बढ़ता देख थाना हाईवे, रिफाइनरी और फरह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। टोल मैनेजर के माफी मांगने और सीओ रिफाइनरी के समझाने पर टोल सुचारु रूप से चालू हो सका। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया किसान नेता अस्थियां विसर्जन करने जा रहे थे। गाड़ी टोल पर निकालने को लेकर झड़प हुई थी। मामला शांत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed