फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Child Health Nutrition Month started to keep children healthy

मथुरा: बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए बाल स्वास्थ्य पोषण माह शुरू

Fri, 30 Jul 2021 07:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Child Health Nutrition Month started to keep children healthy
मथुरा। बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए उन्हें विटामिन-ए और आयरन की खुराक पिलाने का अभियान शुरू किया गया है। इसमें नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को खुराक पिलाई जा रही है। बाल स्वास्थ्य पोषण माह 27 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता के निर्देश पर सभी एएनएम व आशाओं ने इन बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाना प्रारंभ किया है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

9 से 12 माह के बच्चों को आधा चम्मच (एक लाख यूनिट) 16 से 24 माह के बच्चों को पूरा चम्मच (दो लाख यूनिट) 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पूरा चम्मच (दो लाख यूनिट) के छह-छह माह के अंतराल पर विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाती है और विटामिन-ए के साथ आयरन की गोली भी दी जाएगी। हर सोमवार और बुधवार को यह खुराक दिए जाने का प्रावधान है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाने में विटामिन-ए और आयरन की खुराक सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed