{"_id":"6198eff092c7782db131e02f","slug":"mathura-child-dies-after-being-crushed-by-a-dumper-mob-beats-up-driver-after-accident-mathura-news-mtr508854442","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: डंपर से कुचल कर बच्चे की मौत, हादसे के बाद भीड़ ने चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: डंपर से कुचल कर बच्चे की मौत, हादसे के बाद भीड़ ने चालक को पीटा
विज्ञापन
मथुरा। दुर्घटना करने वाला डंपर।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। बाजना तिराहे पर शनिवार को डंपर ने तीन वर्षीय बालक को कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ कर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
नौहझील निवासी भट्ठा व्यवसायी व रेडीमेड शोरूम संचालक अनिल अग्रवाल का तीन वर्षीय इकलौता पुत्र विनय चाचा विपिन के साथ बाइक से रेडीमेड शोरूम पर जा रहा था। बाजना तिराहे पर शेरगढ़ से बाजना की तरफ जा रहे गिट्टी भरे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार बच्चा डंपर के नीचे आ गया। उसके ऊपर से डंपर का पहिया गुजर गया। परिजन तुरंत सीएचसी नौहझील ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, मगर परिजनों ने किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
ओवरलोडिंग बनी हादसे का कारण
ओवरलोडिंग और ओवरटेकिंग सड़क हादसों का कारण बनती जा रही है। एक-दूसरे से आगे निकलने की लोगों में होड़ लगी है। वाहनों में क्षमता से अधिक माल लादा जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर इस ओर सार्थक पहल नहीं की जा रही है।
ओवरलोड के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। क्षमता से अधिक लोड से वाहन के टायर फटने की भी घटनाएं हो रही हैं। जिस डंपर से कुचल कर बच्चे की मौत हुई उसमें भी ओवरलोड गिट्टी भरी हुई थी।