फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Chaturvedi society in preparation for Gopashtami fair

मथुरा: गोपाष्टमी मेला की तैयारी में चतुर्वेदी समाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Chaturvedi society in preparation for Gopashtami fair
मथुरा। दिवाली के बाद आयोजित होने वाले उत्सवों की तैयारी में चतुर्वेदी समाज जुट गया है। गोपाष्टमी से शुरू होने वाले इन उत्सवों को लेकर रविवार को श्री माथुर चतुर्वेद परिषद की बैठक परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कंस मेला के चार दिवसीय आयोजनों की पत्रिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

चतुर्वेद समाजवाडी भैंस बहोरा पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए महेश पाठक ने बताया कि 11 नंबर को गोपाष्टमी का मेला, 12 नवंबर को पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन और 13 नवंबर को कंस वध मेले का आयोजन किया जाएगा। 14 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के उपलक्ष्य में विश्राम घाट पर भव्य दीपदान का आयोजन होगा।
विज्ञापन

परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मेला को भव्य बनाने के लिए भव्य झांकियों का चयन किया जा रहा है। इसमें अनेक बैंड और नफीरी भी बाहर से मंगाई जाएंगी। इस आयोजन के लिए युवा समिति के लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही है। इस मेला में देश विदेश से लोग आते हैं। बैठक में संरक्षक नवीन नागर, गिरधारी लाल पाठक, परिषद के उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी, निरीक्षक संजीव चतुर्वेदी (एडवोकेट), मंत्री नीरज चतुर्वेदी, गोपाल चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, अनुज पाठक, राज कुमार (कप्पू), अनिल चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, आदित्य चतुर्वेदी, द्वारकेश तिवारी, चिराग चतुर्वेदी, गोपाल पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed