{"_id":"6235e07a01597a281a713592","slug":"mathura-change-in-timing-of-darshan-of-thakur-banke-bihari-temple-from-20-mathura-news-mtr514742662","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 20 से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 20 से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ग्रीष्मकालीन पूजा राग सेवा का क्रम होली की दूज रविवार से प्रारंभ होगा। जिसके तहत न केवल मंदिर दर्शन का समय परिवर्तित होगा, बल्कि सेवायतों द्वारा ठाकुरजी की ग्रीष्मकालीन पूजा पद्धति के अनुसार की जाएगी।
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि 20 मार्च से मंदिर के पट सुबह ७:४५ पर दर्शनार्थियों के लिए खोले जाएंगे। उसके बाद ७:५५ पर सेवायतों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारीजी की शृंगार आरती की जाएगी। दोपहर ११ बजे ठाकुरजी को राज भोग अर्पित किया जाएगा और ११:३० बजे पुन: ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को प्राप्त होंगे।
११:५५ पर राज भोग आरती के साथ प्रात:कालीन दर्शन पूर्ण होंगे। सायंकाल ५:३० बजे मंदिर के पट एक बार फिर खुलेंगे। ८:३० बजे ठाकुरजी को शयन भोग अर्पित किया जाएगा। रात ९:३० बजे भक्तों को दर्शन देने के साथ ९:२५ पर शयन भोग आरती की जाएगी।