फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: CCTV cameras installed for leopard's location

मथुरा: तेंदुए की लोकेशन को लगाए सीसीटीवी कैमरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: CCTV cameras installed for leopard's location
तेंदुआ के पद चिन्ह। - फोटो : City
फरह (मथुरा)। क्षेत्र में तेंदुआ आने के बाद वन विभाग ने मामले की गंभीरता समझते हुए सोमवार को जंगल में ६ सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। आसपास के ग्रामीणों से जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व फरह क्षेत्र में एक तेंदुआ के आने के बाद आसपास के किसानों ने खेतों में उसके पदचिन्ह देखकर किसी जंगली जानवर की आशंका जाहिर की थी। सोमवार को वन विभाग के अधिकारी व टीम ने जंगल में तेंदुआ के पद चिन्ह देखे। इसके अलावा चुरमुरा गांव के समीप हाथी संरक्षण केंद्र एवं हाथी अस्पताल के समीप ६ सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। तेंदुआ की अफवाह पर बकरी अनुसंधान केंद्र ने भी कर्मचारियों को अलर्ट किया, वहीं वन विभाग की टीम ने तेंदुआ के पैर चिन्ह की पुष्टि की। उसकी जांच कर ग्रामीण व किसानों को सचेत रहने को कहा है।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि हाथी संरक्षण केंद्र के कर्मचारी ने पांच दिन पहले तेंदुआ देखा था। उसी आधार पर आज पंजों के चिन्हों की नाप की गई तो चिन्ह तेंदुआ के ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed