{"_id":"630fa0f3f9344462df1b5232","slug":"mathura-cctv-cameras-being-installed-to-keep-an-eye-on-the-crowd-mathura-news-mtr5231882192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: भीड़ पर नजर रखने के लिए लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: भीड़ पर नजर रखने के लिए लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
मथुरा। बिहारीजी मंदिर की गलियों में सीसीटीवी कैमरे लगाते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती के समय हुए हादसे के बाद मंदिर प्रबंधन अपने को अपडेट कर रहा है। मंदिर में होने वाली भीड़ के मद्देनजर गलियों और मुख्य मार्गों पर नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, वहीं खराब पड़े कैमरों को दुरुस्त किया जा रहा है।
मंदिर में हुए हादसे के बाद मंदिर प्रबंधन ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। मंदिर में लगातार बढ़ रही भीड़ के मद्देनजर ऐतिहातन कदम उठाए जाने लगे हैं। कई बार होता है कि गलियों से लेकर मंदिर तक अचानक भीड़ बढ़ती जाती है और ऐसे में न मंदिर के कर्मचारी कुछ कर पाते हैं और न गेट पर लगे गार्ड उन्हें नियंत्रित कर पाते हैं।
इससे प्रवेश और निकास द्वार दोनों से लोगों को आना और जाना शुरू हो जाता है और मंदिर परिसर में भीड़ का दबाव बढ़ने लगता है इससे से मंदिर के अंदर की व्यवस्थाएं बिगड़ने लगतीं हैं। मंदिर परिसर में भीड़ के दबाव को कम करने के लिए मंदिर प्रबंधन ने योजनाओं पर कम करना शुरू कर दिया है। मंदिर में होने वाली भीड़ पर नजर रखने के लिए मंदिर तक पहुंचे वाले सभी प्रमुख मार्गों एवं गलियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कैमरे लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं खराब हुए कैमरों को दुरुस्त किया जा रहा है। इन कैमरों की मदद से मंदिर की ओर आने वाली भीड़ का आंकलन करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों पर नजर रखने के लिए मंदिर परिसर में लगे कंट्रोल रूम को और अपडेट किया जा रहा है यहां दो एक्सपर्ट कर्मचारियों को रखा जाएगा। जो भीड़ बढ़ने की स्थिति में कर्मचारियों को जानकारी देंगे।
मंदिर में आने वाली भीड़ के मद्देनजर गलियों और मुख्य मार्गों पर नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, वहीं पहले लगे जो सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए हैं उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है।
- मुनीष शर्मा, प्रबंधक ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर
कम नहीं हो रही बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
शनिवार और रविवार या त्योहार के समय बांकेबिहारी मंदिर में होने वाली भीड़ सप्ताह भर रहने लगी है। कोई दिन ऐसा नहीं है जब मंदिर में भक्तों की भीड़ ना उमड़ रही हो। हर दिन अपने आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लिए हजारों भक्त बांकेबिहारी की चौखट पर पहुंच रहे हैं।
बुधवार को गणेश चतुर्थी के दिन भी ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भारी भीड़ रही। मंदिर में भीड़ को देखकर लग रहा था, जैसे वीकेंड या त्योहार का कोई दिन हो। सुबह मंदिर के पट खुलने से पूर्व ही बांकेबिहारी के भक्त उनके दरबार में हाजिरी लगाने के लिए वृंदावन पहुंच चुके थे। मंदिर की ओर जाने वाली प्रवेश गलियों में भक्तों की भीड़ देखी गई। भीड़ लगातार मंदिर की ओर बढ़ती गई और मंदिर के गेट खुलते ही अंदर प्रवेश कर गई। हजारों भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर ठाकुर बांके बिहारी के जयकरों से गुंजायमान हो रही थी।