फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Cash and goods worth 2.5 lakh stolen by breaking the lock of costume showroom

मथुरा: पोशाक शोरूम का ताला तोड़कर ढाई लाख की नकदी और सामान चोरी

Mon, 19 Jul 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Cash and goods worth 2.5 lakh stolen by breaking the lock of costume showroom
मथुरा। गोविंदनगर की मिडलैंड कंपाउंड में दीपक पोशाक वाले के शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने शटर का ताला तोड़कर अंदर लगी खिड़की तोड़ी। शोरूम में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी, करीब एक लाख रुपये के सीसीटीवी और पीतल आदि का सामान चुरा ले गए। मसानी चौकी से 100 मीटर की दूरी पर हुई वारदात का स्वामी को सोमवार की सुबह पता लगा। गोविंदनगर पुलिस मुकदमा दर्ज करके खुलासे में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली रोड की दलपत खिड़की निवासी दीपक का मिडलैंड कंपाउंड में पोशाक का शोरूम है। यहां ठाकुरजी की पोशाक आदि की बिक्री होती है। दीपक रविवार की रात नौ बजे शोरूम बंद करके घर गए। सोमवार की सुबह नौ बजे आए तो शटर का ताला और खिड़की टूटी देखी दंग रह गए। अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। थाना गोविंदनगर एसएचओ एमपी चतुर्वेदी पुलिसबल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

शोरूम मालिक ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सीसीटीवी, डीवीआर, 40 किलो पीतल आदि सामान चोरी हुआ है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए सर्विलांस और गोविंदनगर की टीमें लगाई हैं। जल्द ही चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदनगर पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
गोविंदनगर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। हालांकि पुलिस के हाथ अभी कुछ खास नहीं लगा है। बावजूद पुलिस महत्वपूर्ण सुराग की तलाश में जुटी है। उधर, फोरेंसिक टीम ने मौके से तथ्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed