{"_id":"62091da04287b65dc36cca7b","slug":"mathura-cardholders-surrounded-the-councilor-in-krishna-nagar-for-ration-demonstration-mathura-news-mtr513141142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: राशन के लिए कृष्णा नगर में कार्डधारकों ने पार्षद को घेरा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: राशन के लिए कृष्णा नगर में कार्डधारकों ने पार्षद को घेरा, प्रदर्शन
विज्ञापन
मथुरा। कृष्णा नगर वार्ड 32 में राशन कार्डधारकों ने क्षेत्रीय पार्षद को घेर लिया, प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।
आरोप लगाया कि दो माह से डीलर राशन का वितरण नहीं कर रहा है। सरकार दो बार राशन दे रही है, डीलर एक बार वितरण करता है। इसमें भी दुकान सिर्फ एक दिन के लिए खुलती है। राशन वितरण की शिकायत को अधिकारी नजरंदाज कर रहे हैं।
रविवार को क्षेत्रीय पार्षद चंदन आहूजा का घर पर घेराव करते हुए राशन कार्डधारकों ने बताया कि राशन की दुकान पर डीलर द्वारा अंगूठा लगवा लिया जाता है और राशन बाद में देने को कहा जाता है। माह में दो बार का राशन एक बार ही दिया जा रहा है। राशन तोड़ में अनियमितता और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है।
रविवार को राशन कार्डधारकों ने राशन डीलर की दुकान पर ही प्रदर्शन किया। पार्षद चंदन आहूजा ने बताया कि कार्डधारक आक्रोशित थे। उन्होंने राशन न दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उच्चाधिकारियों से बात कर इस समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।