फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Cabinet minister took salute at police line parade

मथुरा: पुलिस लाइन की परेड में कैबिनेट मंत्री ने ली सलामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Cabinet minister took salute at police line parade
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर परेड के दौरान महिला पुलिस की टीम की सलाम? - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। ७४वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने ध्वजारोहण करके परेड की सलामी ली। कैबिनेट मंत्री ने छाता विधानसभा क्षेत्र में ५० लाख रुपये से सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और पुलिस मॉर्डन स्कूल को भी ५१ हजार रुपये देने का एलान किया। परेड ग्राउंड में सभी से कानून व्यवस्था का पालन करने और कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान देने वाले, सराहनीय कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले थाना गोविंदनगर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी समेत करीब १९ पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक उप्र के प्रशंसा चिन्ह (पदक) व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। थाना गोविंदनगर एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने निष्ठा, ईमानदारी, भारतीय संविधान व कानून का पालन कराने की भी शपथ दिलाई। स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को उनके उत्साहवर्धन के लिए मुख्य अतिथि ने नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

परेड की प्रथम कमांडर सीओ लाइन श्वेता वर्मा और द्वितीय कमांडर सीओ ऑफिस गुंजन सिंह रहीं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डीएम पुलकित खरे के अलावा एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार, एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा, एसपी अपराध हरगोविंद मिश्र, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, सीओ छाता गौरव त्रिपाठी, सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह, सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा मौजूद रहे। ट्रैफिक की व्यवस्था यातायात निरीक्षक शौर्य कुमार अपनी टीम के साथ संभाले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed