फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Bulldozer running on roadside encroachment in Bajna

मथुरा: बाजना में सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Bulldozer running on roadside encroachment in Bajna
बाजना (मथुरा)। कस्बा में सोमवार को नौहझील-बाजना मार्ग पर पीडब्ल्यूडी, राजस्व टीम व नौहझील पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर सड़क किनारे 33 फीट की परिधि में आ रहे चबूतरा, टिनशेड दुकान आदि से अवैध कब्जों को बुलडोजर से हटवाया गया। पक्की दुकानों को दुकानदार स्वयं हटाते दिखे।
विज्ञापन

सड़क किनारे ठेल ढकेल, टिनशेड डालकर दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर रखा था। अतिक्रमण अभियान के दौरान अजय कुमार असिस्टेंट इंजीनियर, हेमंत सैनी जूनियर इंजीनियर, संदीप सिंह जूनियर इंजीनियर, चंद्रपाल सिंह वर्क एजेंट, दर्शन सिंह मेठ, प्रताप सिंह कानूनगो, नरेंद्र कुमार लेखपाल के अलावा स्टाफ व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

तोड़फोड़ को लेकर हुई नोकझोंक
अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों की पुलिसकर्मियों में तीखी नोकझोंक भी होती दिखी। लोगों ने आरोप लगाए कि कुछ चबूतरे और नाली तोड़ दी गई हैं जबकि कुछ के चबूतरे छोड़ दिए हैं। चबूतरा तोड़ने का विरोध कर रहे युवक को दरोगा मनोज कुमार ने थप्पड़ जड़ दिए, जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने मारपीट का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed