फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Bull eating crop in the field was beaten to death

मथुरा: खेत में फसल खा रहे सांड़ की पीट-पीटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Bull eating crop in the field was beaten to death
अकबरपुर में लोगों के पीटने से मरा सांड़। - फोटो : City
चौमुहां (मथुरा)। हाईवे स्थित छाता तहसील के गांव अकबरपुर में कुछ लोगों ने खेत में घुसे एक सांड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने सांड़ को रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। मरे हुए सांड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

आरोपियों ने सांड़ के शव को फिलहाल गायब कर दिया है। ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। केडी चौकी पुलिस को तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर में शुक्रवार दोपहर एक सांड़ गेहूं के खेत में घुसकर फसल को खा रहा था। इसी दौरान खेत स्वामी व उसके परिवारीजन खेत पर पहुंच गए। उन्होंने सांड़ के सींगों में होकर रस्सा बांध दिया। उसे खींच कर गांव की ओर लाने लगे। इस पर सांड़ जमीन पर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने सांड़ को वहीं पीटना शुरू कर दिया। लाठियों से पिटाई होने से सांड़ का एक सींग भी टूट गया। उन्होंने सांड़ को बहुत ही बेरहमी से मारा, इससे मरणासन्न हो गया। वे उसे छोड़कर भाग गए। सांड़ की गंभीर हालत के बारे में कुछ लोगों ने गोपाल जी मंदिर के महंत मदन मोहन दास को बताया। उन्होंने सांड़ के इलाज को डॉक्टर बुलाया। डॉक्टर ने सांड़ को मृत घोषित कर दिया।

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला महामंत्री ठा. देशराज सिंह सिसौदिया ने छाता कोतवाली की केडी पुलिस चौकी पर नामजद तहरीर दी है। तहरीर के बाद भी पुलिस ने अभी तक सांड़ की पीट-पीट कर हत्या करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वे मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत करेंगे। कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि केडी चौकी पर तहरीर दी है, जांच कराई जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed