फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Brother-in-law arrested for murder of sister-in-law

मथुरा: भाभी की हत्या का आरोपी देवर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Brother-in-law arrested for murder of sister-in-law
मथुरा। पांच दिन पूर्व थाना हाईवे के गणेशरा मार्ग स्थित बाकलपुर बंबे के पास बीएसएफ जवान की पत्नी की गोली मारकर हत्या करके शव को फेंका गया था। हाईवे पुलिस ने हत्यारोपी देवर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी ने कबूल किया कि प्रेम-प्रसंग के कारण ही उसने हत्या की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 3 नवंबर की सुबह बाकलपुर बंबे की पुलिया के पास खून से लथपथ पूजा पत्नी नरेंद्र सिंह का शव मिला था। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए इस मामले में दोषी मृतका के देवर कमल पुत्र गोपाल निवासी नरी छाता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व बाइक भी बरामद की है। मृतका का पति बीएसएफ में श्रीनगर तैनात है। इस बीच वह 2 नवंबर की शाम आए मोबाइल फोन पर बातचीत करती हुई निकल गई थी और रातभर घर नहीं लौटी। सुबह महिला का शव बंबे के पास मिला। घटना को लेकर पोस्टमार्टम गृह पर भी मृतका पूजा के पिता ने संदिग्धता व्यक्त की थी। इसी आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घटना का खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी देवर ने स्वीकार किया कि वह भाभी से प्रेम करता था लेकिन परिवार ने इस पर एतराज जताया। जिसके कारण कुछ दिनों से वह बात नहीं कर रही थी, इसी लिए हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed