फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Brother dies due to electric current, sister Gambhir, electrical equipment blown

मथुरा: विद्युत करंट से भाई की मौत, बहन गंभीर, विद्युत उपकरण फुंके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Brother dies due to electric current, sister Gambhir, electrical equipment blown
फरह (मथुरा)। सोमवार को गांव मलिकपुर में विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से हाईटेंशन लाइन का करंट १२ घरों में प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आने से एक भाई की मौत हो गई, गंभीर रूप से झुलसी बहन को अस्पताल में भर्ती कराया है। लाखों रुपये के विद्युत उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

सोमवार को गांव मलिकपुर में ट्रांसफार्मर फुंकने से उससे जुड़े एक दर्जन घरों में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ गया। घरों में लगे विद्युत उपकरण धू-धूकर फुंक गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उसी समय काजल पुत्री प्रेम सिंह घर की लाइट को बंद करने के लिए दौड़ कर एमसीबी को बंद करने लगी, वोल्टेज अधिक होने से वह वहीं चिपक गई। वहां मौजूद उसका बड़ा भाई आकाश (18) बहन को बचाने के लिए दौड़ा और बहन को धक्का मार कर अलग गिरा दिया। तेज करंट की चपेट में आकर स्वयं बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन परिजन बहन-भाई को मथुरा एक अस्पताल में ले गए। अस्पताल में डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजल का स्वर्ण जयंती अस्पताल में इलाज चल रहा है। चार बहनों के बीच अकेला भाई था आकाश। सूचना के बाद गांव में विधायक पूरन प्रकाश, नायब तहसीलदार के अलावा बिजली निगम के अधिकारी पहुंच गए। बमुश्किल ग्रामीणों के गुस्से को शांत किया। वहां मौजूद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed