फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Briefcase full of jewelery stolen at engagement ceremony

मथुरा: सगाई समारोह में जेवरातों से भरी अटैची चोरी

Wed, 14 Apr 2021 09:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Briefcase full of jewelery stolen at engagement ceremony
गोवर्धन (मथुरा)। होटल बिंगिस्टन में स्थानीय व्यापारी नेता की पुत्री की रिंग शेयरमनी (सगाई) समारोह के दौरान चोर ज्वेलरी से भरी अटैची चोरी कर ले गए। चार वहां तैनात सिक्योरिटी गार्डों की आंखों के सामने चकमा देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस होटल के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बा के व्यापारी नेता संजीव खंडेलवाल की पुत्री की रिंग शेयरमनी (सगाई) समारोह कार्यक्रम होटल बिंगिस्टन में चल रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोर होटल में आए और वहां से सोने के जेवरातों से भरी अटैची चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी होटल पहुंच गई। पुलिस होटल के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

संजीव खंडेलवाल ने बताया कि अटैची में हीरा से जड़ी एक सोने की अंगूठी, दो चेन, एक सौ चांदी के सिक्के सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया होटल के सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed