फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Brick kiln worker's body found covered in blood

मथुरा: खून से लथपथ मिला ईंट भट्टा मजदूर का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Brick kiln worker's body found covered in blood
मथुरा। थाना शेरगढ़ के गांव उझानी रोड से एक भट्ठा मजदूर का शव खून से लथपथ मिला है।
विज्ञापन

बताया गया कि श्याम वीर पुत्र मानिक चंद्र उझानी रोड स्थित शिब्बो के ईंट-भट्ठे पर कार्यरत था और अपने दो बच्चों के साथ भट्ठा परिसर में ही झोपड़ी बनाकर रहता था।
बताते हैं कि शनिवार की रात आठ बजे वह घर से लापता हुआ, जिसका कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार की सुबह जब लोग निकले तो खून से लथपथ अवस्था में शव पड़ा मिला। गर्दन पर भी चोट का निशाना है और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी प्रहार किए गए हैं। इससे जुडे़ मजदूरों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि एक सप्ताह पूर्व हाईवे थाना क्षेत्र में भी नवादा के ईंट-उद्योग में कार्यरत चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। थाना प्रभारी अरुण पंवार ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed