फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Brajyatri reached Giriraj ji's shelter

मथुरा: गिरिराज जी की शरण में पहुंचे ब्रजयात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Brajyatri reached Giriraj ji's shelter
राधाकुंड में गौड़ीय संत अनंत दास के तिरोभाव महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाले गए डोले में शामिल श्र - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। गांव मुखराई से चलकर जमुनावता, पारासौली चंद्र सरोवर होते हुए ब्रजयात्रा अपने पड़ाव पूंछरी पहुंची। मान मंदिर सेवा संस्थान के संरक्षक पद्मश्री रमेश बाबा के निर्देशन में चल रही श्री राधारानी ब्रज यात्रा का उद्देश्य मात्र तीर्थ भ्रमण तक सीमित नहीं अपितु ब्रज के वन सरोवर दिव्य पर्वत यमुना महारानी व गोमाता के संरक्षण संवर्धन के लिए चेतना जागृत करना भी है।
विज्ञापन

संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री ने कहा कि ब्रज के गांव-गांव में हरिनाम की रसधारा प्रवाहित होती रहे, तभी हम लोग सच्चे ब्रजवासी हैं। इसके लिए मान मंदिर ने 40 हजार गांवों में संकीर्तन प्रभात फेरी शुरू कराई हैं। ब्रज के पर्वतों के संरक्षण के लिए लंबे संघर्ष किए और 5232 हेक्टेयर क्षेत्र आरक्षित वन बनवाया। अनेक सरोवरों का जीर्णोद्धार किया। लाखों वृक्ष लगवाए। अभी भी राजस्थान के आदि बद्री व कनकांचल पर्वत के लिए आंदोलन जारी है। सुनील सिंह, नृसिंह दास, राजकुमार, वत्सला, आराधना, गौरी, अर्चना अनीता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed