फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Braj Development Plan being prepared for 40 years

मथुरा: ४० साल के लिए तैयार हो रहा ब्रज डेवलपमेंट प्लान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Braj Development Plan being prepared for 40 years
मथुरा। ब्रज में तेजी से बढ़ती धार्मिक पर्यटन विकास की संभावनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अगले ४० साल को ध्यान रखते हुए ब्रज डवलपमेंट प्लान तैयार किया गया है। इस पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। इसी प्रक्रिया के तहत एक बार फिर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण सभागार में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना सहित विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने 40 सालों के विकास की आवश्यकताओं के लिए तैयार किए ब्रज डेवलपमेंट प्लान(मास्टर प्लान) का प्रजेंटेशन किया। इसके आधार पर सभी विभागों के अधिकारियों से आपत्तियां और सुझाव देने को कहा, जिससे इस प्लान में और सुधार किया जा सके।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि ब्रज डेवलपमेंट प्लान पर आपत्तियां और सुझाव मांगे जा रहे हैं। इस प्लान में आगामी 40 सालों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए योजनाओं पर काम होगा। उन्होंने बताया कि प्लान के मुताबिक अगले १०-२० सालों में अवस्थापना पर कहां किस तरह काम किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था किस तरह नियंत्रित होगी, यात्री सुविधाओं में इजाफा कैसे होगा। प्राचीन संरचनाओं को किस तरह से संरक्षित किया जा सकेगा इस प्लान में निर्धारित किया जा रहा है। अन्य विभागों की भी इसमें सहभागिता रहनी है, इसीलिए सभी विभागों से प्रस्तावित प्लान पर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed