फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Both the bullets are stuck in the head and chest of the woman

मथुरा: महिला के सिर और सीने में फंसी रह गईं हैं दोनों गोलियां

Fri, 10 Sep 2021 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Both the bullets are stuck in the head and chest of the woman
फरह (मथुरा)। बहनोई के घर गांव जमालपुर आई महिला को दो गोलियां मारी गई थीं। यह गोली सिर और छाती में फंसी रह गईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। फरह पुलिस शनिवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है।
विज्ञापन

मंडराक, सासनी (अलीगढ़) निवासी नीरज (30) पत्नी धीरेंद्र उर्फ धीरज बड़ी बहन के ससुराल कान के दर्द की दवा लेने आई थी। बृहस्पतिवार को खेत में खून से लथपथ शव को देख गांव की चारा लेने गई महिला दंग रह गई। फरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूरी जानकारी जुटाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और सीने में महिला के दो गोलियां दागी गई थीं। यह गोलियां काफी नजदीक से मारी गई थीं।
विज्ञापन

इसी के चलते यह गोलियां फंसी रह गईं। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने टीम गठित करके हत्याकांड के खुलासे में जुटीं। कड़ियां जोड़ी गईं तो फरह पुलिस हत्याकांड के काफी नजदीक पहुंच गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या प्रेम प्रसंग में ही की गई है। यह तो साफ हो गया है। कारण पुलिस भी इसी पर काम करके आगे बढ़ रही थी। बावजूद पुलिस ने कुछ ऐसे लोग भी उठाए हैं, जोकि हत्याकांड के बारे में बखूबी जानते भी हैं। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस हत्याकांड के खुलासे के नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed