फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Black oil business exposed, 450 liters of oil recovered

मथुरा: काले तेल के कारोबार का खुलासा, ४५० लीटर तेल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Black oil business exposed, 450 liters of oil recovered
मथुरा। छापे में काले तेल से भरी मिलीं कैन। - फोटो : VRINDAVAN
टाउनशिप (मथुरा)। रिफाइनरी के गेट नंबर ९ के पास किसान टायर वाली गली में स्थित एक भूखंड में काले तेल के कारोबार का खुलासा हुआ है। रिफाइनरी पुलिस ने इस मामले में देर रात डीएम के आदेश पर दो लोगों पर केस दर्ज किया है। भूखंड तेल माफिया मनोज अग्रवाल का है। पुलिस ने मौके से करीब ४५० लीटर तेल भी बरामद किया है और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूर्ति विभाग ने तेल को जांच के लिए एफएसएल आगरा भेजा है।
विज्ञापन

रिफाइनरी पुलिस को सूचना मिली कि मनोज अग्रवाल के प्लॉट में काले तेल का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने छापा मारा तो हकीकत से पर्दा हट गया। मौके से तेल से भरी करीब २५ कैन बरामद की हैं, जिसमें ४५० लीटर तेल बताया जा रहा है। इसके अलावा पंपिंग सेट, लेजम पाइन आदि सामान पुलिस ने कब्जे में लिया। सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्र ने निरीक्षक संतोष वर्मा के नेतृत्व में टीम को भेजा।
विज्ञापन

निरीक्षक ने पूरी जानकारी जुटाकर रिपोर्ट तैयार कर ली है। थाना रिफाइनरी के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत त्यागी ने बताया कि प्लॉट तेल माफिया मनोज अग्रवाल का है। प्लॉट में कारोबार कर रहे भाहई गांव के विष्णु सिंह को हिरासत में लिया है। दोनों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार में लगी थी कारोबार पर लगाम
यूपी में योगी सरकार के आने के बाद से काले तेल के कारोबारियों पर लगाम लगी थी। फिर भी रिफाइनरी पुलिस की सरपरस्ती में यह कारोबार औद्योगिक क्षेत्र और भैंसा गांव के आसपास कुछ स्थानों पर चल रहा था। कई बार अफसरों ने छापे भी मारे, पर इससे पहले कारोबारियों को इसकी खबर मिल गई तो सामान को हटा लिया जाता था।
हर हाल में काले तेल का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। किसी थाना क्षेत्र में यह चलता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-शैलेष कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed