{"_id":"61b8b00f5287a449883d635c","slug":"mathura-bkyu-staged-a-sit-in-demonstration-on-yamuna-expressway-mathura-news-mtr510106439","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: भाकियू ने यमुना एक्सप्रेस वे पर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: भाकियू ने यमुना एक्सप्रेस वे पर किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
जाबरा टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। भाकियू (अंबावता) द्वारा क्षेत्रीय एवं किसानों की समस्याओं को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के जाबारा टोल पर धरना-प्रदर्शन किया गया। एसडीएम मांट को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसमें खुले में घूमते गोवंश, बिजली, सिंचाई, यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड सहित अन्य मांगें थीं। जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि यदि सभी समस्याओं का एक सप्ताह में समाधान नहीं किया गया तो वे शीघ्र टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
छह घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन में पहुंचे एसडीएम आदित्य प्रजापति एवं सीओ नेत्रपाल सिंह को मांगों लेकर ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने कहा कि वह शीघ्र ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ किसानों की बैठक कराएंगे और समाधान होगा। गोवंश के लिए गांव-गांव गाड़ियां भेजकर गोवंश को गोशाला भेजेंगे। धरना-प्रदर्शन में तीन थानों की पुलिस एवं पीएसी तैनात रही। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष लेखराज सिंह पहलवान, उदयवीर सिंह, सोनवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, सत्येंद्र चौधरी, ब्रजेश राघव, शिव कुमार तोमर आदि मौजूद थे।