फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Bihariji will now have darshan only after online registration

मथुरा: बिहारीजी के अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही होंगे दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Bihariji will now have darshan only after online registration
मथुरा। कोविड के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं पर नियंत्रण रखने के लिए न्यायालय ने पूर्व में जारी कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिसके तहत दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही दर्शन हो सकेंगे। आदेश में बाहरी श्रद्धालुओं को दर्शनोें के लिए आने से पूर्व आरटीपीसीआर रिपोर्ट का होना भी अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

जूनियर सिविल जज जूनियर डिवीजन अर्चना सिंह ने ६ जनवरी को दिए आदेश के अनुसार मंदिर के आसपास की गलियोें में आने-जाने के लिए वनवे व्यवस्था रखी जाएगी। दर्शनार्थियों के प्रवेश से पूर्व थर्मल स्कैनिंग, मॉस्क, हैंड सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेसिंग के नियमोें को पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों में भीड़ को रोकने के लिए पुलिस की स्थायी ड्यूटी लगानी चाहिए। इसके अलावा मंदिर में गेट संख्या दो और तीन से प्रवेश तथा गेट संख्या एक और चार से निकास की व्यवस्था का आदेश दिया है। गेट संख्या पांच को गोस्वामीजनों के लिए आरक्षित किया गया है।

प्रवेश मार्गों पर कोविड टेस्टिंग डेस्क व्यवस्था बनाने का आदेश दिया गया है। उक्त आदेश की जानकारी देते हुुए मंदिर प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुक्रम में सभी व्यवस्थाओं को होना सुनिश्चित कराया जा रहा है। आदेश के अनुरूप दर्शनों का ऑनलाइन सिस्टम चालू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed