फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Bharat bandh in protest against agriculture reform bill is not justified: Ravikant Garg

मथुरा: कृषि सुधार बिल के विरोध में भारत बंद औचित्य नहीं: रविकांत गर्ग

Sat, 25 Sep 2021 08:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Bharat bandh in protest against agriculture reform bill is not justified: Ravikant Garg
मथुरा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने देश में केंद्र सरकार द्वारा लागू कृषि सुधार कानूनों के विरोध में कतिपय किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे आंदोलन में 27 सितंबर को आयोजित भारत बंद को औचित्यहीन करार दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बंद पूर्णत: बेबुनियाद, किसानों एवं व्यापारियों के हितों के विरुद्ध और देश की प्रगति में बाधक है। देश का 20 करोड़ से अधिक उद्यमी, व्यापारी, कारोबारी एवं एमएसएमई सेक्टर के छोटे उद्यमी, दुकानदार और रेहड़ी पटरी वालों का इस स्वार्थपरक, भारत बंद रूपी षड्यंत्र से कोई सरोकार नहीं है। यह वर्ग किसी प्रकार इसमें शामिल नहीं होगा। यह वर्ग आंदोलन के नाम पर व्यापारियों को हो रही परेशानी के विरोध में है। सरकार को चाहिए कि 27 सितंबर के बंद में व्यापारी, दुकानदार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed