{"_id":"6117c7a88ebc3ee52564a7a4","slug":"mathura-bhakyu-ambavata-tried-to-climb-yamuna-expressway-stopped-mathura-news-agr503743784","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: भाकियू अंबावता ने यमुना एक्सप्रेसवे पर की चढ़ने की कोशिश, रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: भाकियू अंबावता ने यमुना एक्सप्रेसवे पर की चढ़ने की कोशिश, रोका
विज्ञापन
मथुरा। भाकियू अंबावता के कार्यकर्ता यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव में कट बनवाने की मांग को लेकर हं?
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव (मथुरा)। बलदेव में कट निर्माण की मांग को लेकर भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 123 पर आंदोलन किया। उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने कट पर चढ़ने से रोक दिया। इससे कार्यकर्ता व पदाधिकारी पुलिस से उलझ गए। काफी देर तक हंगामा होता रहा। वार्ता के पश्चात किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम महावन को ज्ञापन सौंपा।
यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 123 पर भाकियू अंबावता के बैनर तले शनिवार को आंदोलन किया गया। हजारों कार्यकर्ता व किसान मौजूद थे। तहसील अध्यक्ष डॉ. संदीप चौधरी के नेतृत्व में आंदोलन हुआ। जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर व कार्यकर्ता रैलिंग को काटने के लिए कटर लेकर यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़े। वहां मौजूद पुलिस के हाथपांव फूल गए। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा होता रहा।
एसपी देहात श्रीश चंद, सीओ नीलेश मिश्रा ने किसानों व कार्यकर्ताओं से वार्ता की। एसडीएम कृष्णानंद तिवारी, सीओ को 14 सूत्री मांगपत्र सौंपा। चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के अंदर किसानों की समस्याओं का निपटारा नहीं किया गया तो यमुना एक्सप्रेसवे पर आंदोलन किया जाएगा। धरने में उदयवीर सरपंच, अवधेश रावत, हरपाल प्रधान, मुकेश प्रधान, डॉ. संदीप चोधरी, गोपाल पांडेय, योगेश तोमर, खुशी पहलवान, रतन, जितेंद्र तोमर, गोविंद, मुकेश प्रधान, अंशु नोहवार, शिवकुमार तोमर आदि मौजूद थे।