फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Bhakiyu's mahapanchayat was held regarding the problems of farmers

मथुरा: किसानों की समस्याओं को लेकर हुई भाकियू की महापंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Bhakiyu's mahapanchayat was held regarding the problems of farmers
भारतीय किसान यूनियन भानू की महापंचायत को संबोधित करते भानुप्रताप सिंह। - फोटो : City
टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे के निकट गांव नगला मौजी के खेल मैदान में भारतीय किसान यूनियन (भानू) की महापंचायत हुई। इसमें आसपास के गांवों के किसानों एवं क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। महापंचायत के बाद 15 सूत्री मांगों को लेकर तहसीलदार मांट को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को गांव नगला मौजी में हुई महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानू प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत औहावा में चारागाह की भूमि पर गोवंश के लिए गोशाला खोली जाए। टैंटीगांव-सुरीर के मध्य यमुना एक्सप्रेसवे पर कट बनवाया जाए। औहावा-स्यारहा के मध्य यमुना पर पक्के पुल का निर्माण कराया जाए। सुरीर माइनर की टेल तक सफाई एवं खुदाई कराई जाए। सुरीर-तेहरा के मध्य डिवाइडर सहीं कराया जाए। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का मार्ग बनवाने, सुरीर क्षेत्र की सड़कें बनाई जाएं। किसानों की ऋण वसूली पर रोक लगाई जाए। किसानों के टॺूबवेल की बिजली कटौती रोकी जाए, विद्युत निगम द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि इन सभी मांगों को पूरा कराया जाए। तहसीलदार मांट मनीष कुमार को ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानू प्रताप सिंह का स्वागत किया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरन पाल सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह राघव, प्रदेश उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह राघव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रविकांत, राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल सिंह, सतेंद्र प्रताप राघव, जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान, हरिओम पहलवान, गंगाधर सिंह, निहाल सिंह, लालहंश, श्यामवीर सिंह, प्रदीप सिंह, बौबी, पुनीत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed