फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Bhakiyu Ambavata staged a sit-in protest at the Mont toll plaza

मथुरा: मांट टोल प्लाजा पर भाकियू अंबावता ने किया धरना-प्रदर्शन

Mon, 19 Jul 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Bhakiyu Ambavata staged a sit-in protest at the Mont toll plaza
मांट (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) का जिलाध्यक्ष बनने के बाद राजकुमार तोमर ने सोमवार को पहला सार्वजनिक कार्यक्रम यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन के रूप में करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद सैकड़ों किसान सुबह से ही टोल पर पहुंच गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन

तोमर ने कहा कि कृषि कानून वापस लिए जाने को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है, पर सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे निर्माण में बकाया मुआवजे का भी अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। सर्विस रोड बदहाल हैं। सर्विस रोड की नालियों में भरे पानी से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बलदेव पर यमुना एक्सप्रेसवे का कट बनाए जाने की भी मांग की। धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम रामदत्त राम व सीओ धर्मेंद्र चौहान को भाकियू कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने एक सप्ताह में समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। शिवकुमार तोमर, अवधेश रावत, उदयवीर सरपंच, अमित चौधरी, चंद्रपाल, सिकरवार, ब्रजेश राघव, सोनवीर प्रधान, सतेंद्र कुमार, आकाश, अंशु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed