{"_id":"611e594c8ebc3e79d9775e23","slug":"mathura-bar-asst-election-of-four-filed-nominations-on-the-second-day-mathura-news-agr5042650112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बार एसो. का चुनाव: दूसरे दिन चार ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बार एसो. का चुनाव: दूसरे दिन चार ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बार एसोसिएशन मथुरा का मतदान 3 सितंबर को होना है। बुधवार को हुई नामांकन प्रक्रिया में कुल 21 ने नामांकन किया। बृहस्पतिवार को यह प्रक्रिया जारी रही, चार और अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। दो उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष और एक संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन किया गया। इस प्रकार से अब तक कुल छह पदों पर 25 अधिवक्ताओं ने उम्मीदवारी की।
नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को भी जारी रही। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक उपाध्यक्ष पद पर शिवकुमार, बनवारी लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर बबीता सिंह एवं संयुक्त सचिव रविंद्र सिंह राजपूत हरी ने नामांकन किया। जानकारी रहे कि बुधवार को अध्यक्ष पद पर पांच तथा सचिव पद के लिए पांच अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। बार अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रहेगी।
पहले था बृहस्पतिवार को अवकाश
पहले बृहस्पतिवार को मोहर्रम का अवकाश था, जिसके कारण बार एसोसिएशन के चुनावी कार्यक्रम में 19 अगस्त का अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन बार की चुनावी प्रक्रिया रुके नहीं, इसलिए बृहस्पतिवार को भी नामांकन जारी रहा।