{"_id":"6130dd298ebc3e7a051b5ada","slug":"mathura-bar-association-elections-today-lawyers-issues-raised-in-general-house-mathura-news-agr506041269","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बार एसोसिएशन का चुनाव आज: जनरल हाउस में उठे वकीलों के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बार एसोसिएशन का चुनाव आज: जनरल हाउस में उठे वकीलों के मुद्दे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। चाहे वाई-फाई का मुद्दा हो या फिर नए अधिवक्ताओं के चेंबरों का, बार मतदान से एक दिन पूर्व जनरल हाउस में प्रत्याशी बने अधिवक्ताओं ने एक-एक करके सभी मुद्दों को उठाया। अधिवक्ताओं की तरफ ध्यान आकर्षित कर अपने-अपने लिए वोट मांगे। करीब दो घंटे तक चली बौहरे कन्हैयालाल हॉल की बैठक में अधिवक्ताओं के जोश ने सचिव और अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर स्थिति को स्पष्ट किया।
बैठक की शुरूआत में बार के कोषाध्यक्ष ने पूरे वर्ष का लेखा-जोखा रखा, जिसे संचालन कर रहे सचिव सुनील चतुर्वेदी ने और स्पष्ट किया। बताया कि इस दफा उनके द्वारा निगम से पार्किंग को बार में शामिल कर लिया है और उससे बार को काफी आर्थिक लाभ भी हुआ है। इसके बाद अध्यक्ष सुशील शर्मा सहित अन्य सभी पदाधिकारियों ने संबोधित किया। ऑडिटर, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सचिव, उपाध्यक्ष और फिर अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने वोट मांगे। एक प्रत्याशी ने तो जमीन पर लेटकर वोट मांगे।
बहस के दौरान शराब और लिफाफे का मुद्दा जोर शोर से उठा। बार अध्यक्ष सुशील शर्मा और सचिव सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। चुनाव में 28 प्रत्याशी मैदान में है, जिन्होंने वादे और आश्वासनों पर वोट मांगे।