फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Attack on the policeman and the constable who went to serve the notice with sticks

Attack on Police: मथुरा में दरोगा व सिपाही पर लाठी-डंडों से हमला, वर्दी फाड़ी और छीन ली पिस्टल की मैगजीन

Fri, 29 Jul 2022 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 08:36 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर अरुण पंवार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Mathura: Attack on the policeman and the constable who went to serve the notice with sticks
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में पैगांव प्रधानी के उप चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए नोटिस तामील कराने गई पुलिस पर अभद्रता व लाठी-डंडों से मारपीट कर पथराव कर दिया गया। बताया गया है कि दरोगा की वर्दी फाड़ दी और उसकी पिस्टल से मैगजीन निकालकर छीन ली। इतना ही नहीं चेतक की चाबी छीन ली गई और तमंचा से पुलिस पर फायर भी किया गया। किसी तरह भागकर पुलिस ने जान बचाई। दोबारा जब फोर्स पहुंचा तो भी पथराव किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

बिशंभरा पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन राठी, कांस्टेबल संदीप कुमार बृहस्पतिवार की शाम को पैगांव में प्रधान उपचुनाव के दृष्टिगत धारा 111 के नोटिस तामील के लिए मोहन, चंद्रपाल उर्फ भूरा पुत्रगण उदयराम के मकान पर पहुंचे। वहां मोहन से नोटिस तामील करने को कहा गया। इस पर मोहन ने पुलिसकर्मियों को गाली देते हुए अपने भाई चंद्रपाल उर्फ भूरा, भतीजा युवराज को बुला लिया। आरोप है कि मोहन ने चेतक मोबाइल की चाबी निकाल ली। मकान के अंदर जाकर तमंचा ले आया। तभी उनके परिवार की तीन-चार महिलाएं भी आ गईं और गाली गलौज करते हुए पुलिस कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन

छीन लिया नोटिस

हमलावरों ने नोटिस छीन लिए तथा दरोगा अर्जुन राठी की वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने दरोगा की पिस्टल खींची तो खींचतान में पिस्टल दरोगा के हाथ में रह गई तथा मैगजीन चंद्रपाल ने छीन ली। इस दौरान मोहन ने अवैध तमंचे से पुलिस पर फायर किया तो पुलिसकर्मी चेतक मोबाइल को छोड़कर जान बचाकर भागने लगे तो पथराव कर दिया, जिसमें दोनों को चोट लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम पर पथराव

सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने गांव में दबिश दी गई तो आरोपियों ने पुलिस पर फिर पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने चंद्रपाल उर्फ भूरा समेत दो अन्य को पकड़ लिया। उसके पास से छीनी गई मैगजीन मय 10 कारतूस के बरामद हुई। इंस्पेक्टर अरुण पंवार ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के मामले में आरोपी मोहन, उसके भाई व भतीजे को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed