{"_id":"612a3f368ebc3e7a051b534c","slug":"mathura-artists-from-all-over-the-state-are-adding-color-to-kanha-s-pastimes-mathura-news-agr5053959130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कान्हा की लीलाओं में रंग भर रहे प्रदेश भर से आए कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कान्हा की लीलाओं में रंग भर रहे प्रदेश भर से आए कलाकार
विज्ञापन
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का हिस्सा बनने के लिए प्रदेश भर से आए कलाकार कान्हा की लीलाओं को अपने रंग में रंगने में जुटे हैं। चित्रों के माध्यम से सजीव चित्रण करने वाले 30 से अधिक कलाकार पिछले दो दिन से कान्हा की लीलाओं से जुड़ी तस्वीरें तैयार कर रहे हैं, जिनका प्रदर्शन रविवार को महाविद्या स्थित रामलीला मैदान में शुरू हो जाएगा।
भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि में जन्माष्टमी के त्योहार को जोरशोर से मनाए जाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। मथुरा में इस तीन दिवसीय आयोजन को भव्यता प्रदान की जा रही है। इसी के अंतर्गत ललित कला अकादमी से जुड़े तीस से अधिक कलाकारों ने मथुरा में डेरा डाल दिया है।
वे पिछले दो दिन से राजकीय संग्रहालय में कान्हा के जन्म से जुड़ी लीलाओं को अपने रंग में रंगने के लिए जुटे हैं। कोई मां यशोदा के साथ कृष्ण की अठखेलियों को कागज पर उतार रहा है तो किसी ने ग्वाल-बाल और गोपिकाओं के साथ लीला को प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
राजकीय संग्रहालय के निदेशक यशवंत राठौर ने बताया कि ललित कला अकादमी के अंतर्गत मुजफ्फर नगर, अलीगढ़, कानपुर, आगरा, सीतापुर, लखनऊ और मथुरा के 30 से अधिक कलाकार कान्हा की लीलाओं की तस्वीर तैयार कर रहे हैं। रविवार से इन सभी का प्रदर्शन महाविद्या स्थित रामलीला मैदान में किया जाएगा।