फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: All India Hindu Mahasabha submitted an application to become a party in the transfer case

मथुरा: स्थानांतरण केस में पक्षकार बनने के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा ने दिया प्रार्थना पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: All India Hindu Mahasabha submitted an application to become a party in the transfer case
मथुरा। ठाकुर केशवदेव केस के पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह व एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी द्वारा जिला जज की अदालत में दाखिल किए गए स्थानांतरण केस में अब अखिल भारत हिंदू महासभा भी अपना पक्ष रखेगी।
विज्ञापन

बुधवार को सुनवाई के दौरान महासभा ने अदालत से पक्ष सुनने के लिए भी प्रार्थना की। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए दो सितंबर की तारीख तय की है।
अधिवक्तागण ने जिला जज राजीव भारती की अदालत में किए गए दावे में कहा है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबधित सभी केस को किसी एक कोर्ट में स्थानांतरण किया जाए। साथ ही उन्होंने अदालत से कहा है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित सभी केस के लिए एक अदालत तय कर दी जाए।
विज्ञापन

बुधवार को सुनवाई के दौरान महासभा के पक्षकार दिनेश शर्मा के अधिवक्ता देवकीनंदन शर्मा ने अदालत से कहा कि वह इस मामले की सुनवाई अलग से चाहते हैं। जिला जज की अदालत में आगामी तिथि को अपना लिखित पक्ष दाखिल करेंगे। अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि अब इस केस की सुनवाई दो सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed