फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Aircraft could not fly, engineers loaded into containers

मथुरा: उड़ान नहीं भर सका एयरक्राफ्ट, कंटेनर में लादकर ले गए इंजीनियर

Fri, 28 May 2021 07:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Aircraft could not fly, engineers loaded into containers
मथुरा/नौहझील। यमुना एक्सप्रेसवे पर लैंडिंग के बाद टेलीक्रॉस कंट्री फ्लाइट्स का टू सीटर एयरक्राफ्ट उड़ान नहीं भर सका। आखिरकार अलीगढ़ से आए इंजीनियर पंखा व उसके कलपुर्जे खोलकर शुक्रवार की सुबह चार बजे कंटेनर में लादकर अलीगढ़ ले गए। इंजन की पावर सप्लाई में आई दिक्कत के चलते बृहस्पतिवार को एयरक्राफ्ट की यमुना एक्सप्रेसवे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार की दोपहर को अलीगढ़ की धनीपुर मंडी से उड़ान भरने के 20 मिनट ही एयरक्राफ्ट को एक्सप्रेसवे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। लैंडिंग के बाद एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। एयरक्राफ्ट में इंस्ट्रक्टर कैप्टन जागृत सिंह और ट्रेनी आदित्य घोष सकुशल बच गए। अलीगढ़ के पॉयनियर कंपनी से बुलवाए गए इंजीनियर भी एयरक्राफ्ट की कमियों को सही करने में सफल नहीं रहे। देर रात तक जुटे रहे इंजीनियरों ने निर्णय लिया कि अब तो यह कंटेनर से ही अलीगढ़ जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद इंजीनियर इसके कलपुर्जे खोलने में जुट गए। आखिरकार शुक्रवार की सुबह चार बजे इसे कंटेनर से अलीगढ़ ले जाया गया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि करीब 12 साल पुराना एयरक्राफ्ट सही नहीं हो सका, जबकि इंजीनियर पूरी शिद्दत से जुटे रहे। सही न होने के बाद इसे सुबह चार बजे कंटेनर से अलीगढ़ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed