{"_id":"603bae448ebc3ee9562eb03b","slug":"mathura-air-force-jawan-attacked-police-made-a-reconciliation-mathura-news-agr482607087","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: एयरफोर्स के जवान पर हमला, पुलिस ने कराया सुलहनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: एयरफोर्स के जवान पर हमला, पुलिस ने कराया सुलहनामा
विज्ञापन
मथुरा/गोवर्धन। गोवर्धन के दर्शन-परिक्रमा को आए एयरफोर्स के जवान और परिवार से पार्किंग कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने पार्किंग कर्मचारी और एयरफोर्स के जवान को हवालात में डाल दिया। बाद में दोनों में समझौता करा दिया।
ग्वालियर के सदर निवासी गिर्राज एयरफोर्स में जवान हैं। रविवार को वह परिवार के साथ गोवर्धन की परिक्रमा और दर्शन के लिए आए। कार से आए परिवार को गोवर्धन में घुसने से पहले एकता तिराहे पर पार्किंग कर्मचारियों ने रोक लिया। जबरन पार्किंग में कार खड़ी करने की जिद्द करने लगे। इस पर जवान ने मना किया तो कर्मचारी हमलावर हो गए। पार्किंग कर्मचारियों की दबंगई को देखते हुए सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने कर्मचारी और जवान को पकड़कर थाने ले गई। दोनों को हवालात में डाल दिया।
जवान के परिवार की महिला गुहार लगाती रही, पर कर्मचारी को बचाने के लिए पुलिस ने दबाव बनाकर मामले में सुलहनामा करा दिया। सीसीटीवी में कैद हुए हमले की डीवीआर भी पुलिस ने अपने पास रख ली। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि दोनों तरफ से मारपीट हुई है। खुद ही एयरफोर्स के जवान ने राजीनामा कर लिया है।