फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Adorable Thakur Banke Bihari, sitting as a king in a pink dress

मथुरा: गुलाबी पोशाक में राजा बन बैठे जन जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Adorable Thakur Banke Bihari, sitting as a king in a pink dress
मथुरा। मंदिर श्रीबांकेबिहारी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। होली का पर्व श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन के मंदिरों में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। शुक्रवार को होली पर जन जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज ने भक्तों पर रंग नहीं डाला, बल्कि अपने स्वर्ण सिंहासन पर गुलाबी पोशाक पहन राजा बनकर बैठे और भक्तों को होली खेलते देखा।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण भी गुलाबी रंग में नहाया हुआ था। ठाकुरजी के आंगन में होली हुई। भक्तों ने ठाकुरजी के आंगन में रंग-गुलाल की वर्षा रंग की बौछार की। मंदिर प्रांगण ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। आराध्य के दर्शन पाकर भक्त भी निहाल हुए।
विज्ञापन

गुलाबी पोशाक में राजा बने बांकेबिहारी की झांकी को भक्त अपलक निहारते रहे।
मंदिर के सेवायत प्रह्लाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि होली पर सुबह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों द्वारा क्षेत्र में चौपाई (भ्रमण) निकाली गई। इसके बाद सेवायतों द्वारा समाज गायन के साथ बधाई गीत गाए गए। ठाकुर को चाट, ठंडाई, जलेबी का विशेष भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर्व पर शाम ठाकुर सनेह बिहारी मंदिर में ठाकुरजी को विशेष गुलाबी रंग की पोशाक धारण कराई गई। ठाकुरजी के दर्शन दर्शन पाकर श्रद्धालु आनंदित हो गए। ठाकुरजी के समक्ष ठंडाई, गुंजिया और चाट पकौड़ी का भोग निवेदित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed