फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Administrative system fails due to weak homework

मथुरा: कमजोर होमवर्क से प्रशासनिक व्यवस्था हुईं फेल

Sat, 27 Feb 2021 07:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Administrative system fails due to weak homework
मथुरा। वृंदावन स्थित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : MATHURA
मथुरा। शुक्रवार को शहर के बिगड़े हालातों से भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया, इसका असर शनिवार को वृंदावन की सड़कों पर लगा बेतहाशा जाम और बिगड़ी व्यवस्थाओं पर पड़ा। शहर की सड़कें जाम रहीं और लोग प्रशासनिक व्यवस्था को कोसते नजर आए। पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने के प्रति उदासीन होकर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। न ट्रैफिक को सही प्रकार डायवर्ट किया गया और न ही उचित स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था की गई। इसका खामियाजा बाहर से आए श्रद्धालुओं के साथ वृंदावन के रहने वालों को उठाना पड़ा।
विज्ञापन

कुंभ के पहले शाही स्नान की तैयारियों को लेकर प्रशासन के दावे शनिवार को फेल हो गए। कागजी घोड़े दौड़ा रहे अधिकारी जमीनी हकीकत से अनजान रहे। इसका परिणाम सामने आ ही गया। पूरा शहर अव्यवस्थाओं के भेंट चढ़ गया। मथुरा रोड पर वात्सल्य ग्राम से लेकर पागल बाबा मंदिर तक ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित रहा। पागल बाबा मंदिर तिराहे पर जाम के से हालात रहे। यहां तैनात किए गए पुलिसकर्मी मोबाइल पर बात करते या बैठकर आराम फरमाते दिखे। यही हालात अटल्ला चुंगी पर थे।
विज्ञापन

राधा निवास आंबेडकर पार्क से लेकर नगर निगम चौराहे पर हालात और भी बदतर रहे। यहां टेंपो, ई-रिक्शा, कार और ट्रैक्टरों ने हालात को बिगाड़ दिया। यहां पैदल चलना भी दूभर रहा। अनाज मंडी, किशोरपुरा, बनखंडी, विद्यापीठ चौराहा, प्रेम मंदिर के पास, इस्कॉन रोड, परिक्रमा मार्ग के हालात बहुत खराब रहे। कुंभ मेला स्थल की ओर जाने वाले मार्ग भी जाम के नाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, हालात बदतर
ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन की अभिलाषा लिए मंदिर पहुंचने वाले भक्तों को मुसीबत भरी राह से गुजरना पड़ा। वीकेंड होने के कारण मंदिर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में कोरोना के सभी नियम धरे के धरे रह गए। मंदिर प्रबंधन के साथ पुलिस व्यवस्था ने भी लोगों की भीड़ को नगर अंदाज किया। मंदिर के गेट तक पहुंचने वाली गलियों में लगी लाइन में लगे भक्त मंदिर तक पहुंचे। दिल्ली से आए श्रद्धालु गणेश ने बताया कि गेट पर अव्यवस्थाओं के चलते कई श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश भी नहीं कर सके। यहां प्रशासनिक और पुलिस की व्यवस्थाएं नगण्य रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed