{"_id":"6235ed2339398f2d6a7d3d97","slug":"mathura-accountant-absconding-after-defrauding-petrol-pump-owner-of-rs-52-lakh-mathura-news-mtr514752021","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पेट्रोल पंप मालिक को 52 लाख रुपये का चूना लगा कर एकाउंटेंट फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पेट्रोल पंप मालिक को 52 लाख रुपये का चूना लगा कर एकाउंटेंट फरार
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। पेट्रोल पंप का अकाउंटेंट धोखाधड़ी से 52 लाख रुपये गबन कर फरार हो गया। पंप संचालक ने आरोपी अकाउंटेंट के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
बरसाना मार्ग स्थित गौतम खंडेलवाल निवासी गोवर्धन की राधारानी सर्विस स्टेशन के नाम से (पेट्रोल पंप) है। पंप पर कई वर्ष से एकाउंट का काम हितेश जैन करता रहा था। आरोप है कि अकाउंटेंट हितेश जैन 52 लाख रुपये का गबन कर फरार हो गया है।
पंप संचालक गौतम खंडेलवाल ने बताया कि निरोती मास्टर निवासी नीमगांव के कहने पर हितेश जैन को नौकरी पर रखा था। वह पंप पर अकाउंटेंट का काम करता था। लॉकडाउन के समय उसने मौके का फायदा उठा कर 40 लाख रुपये का गबन किया है। जालसाजी पकड़ी गई। इसकी जानकारी निरोती मास्टर को दी। उन्होंने डांट फटकार कर रुपये वापस करने को कहा था, इसके बाद फिर 12 लाख रुपये का गबन कर दिया। हिसाब मांगने पर नौकरी छोड़ कर फरार हो गया। थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
राधारानी सर्विस स्टेशन संचालक ने अकाउंटेंट हितेश जैन के खिलाफ 52 लाख रुपये धोखाधड़ी कर गबन करने के मामले में तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
- गौरव कुमार त्रिपाठी सीओ गोवर्धन।