फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Abir-Gulal flew among cattle in the city of Prahlad

Mathura: धधकती होलिका में पंडा की अग्नि परीक्षा आज, प्रह्लाद नगरी में चौपाइयों के बीच उड़ा अबीर-गुलाल

Tue, 07 Mar 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Mar 2023 11:35 PM IST
सार

धधकती होलिका में पंडा की अग्नि परीक्षा के लिए सजे गांव फालैन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। ढप ढोल पर तान के बीच बरसते अबीर गुलाल ने आसमान को सतरंगी बना दिया।

विज्ञापन
Mathura Abir-Gulal flew among cattle in the city of Prahlad
फालैन में डोल नगाड़े के साथ चलते ग्रामीण। संवाद - फोटो : KOSI

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां प्रहलाद नगरी फालैन में मंगलवार को पंडा मेला का आगाज होलिका पूजन के साथ हो गया। आसपास के गांवों से आए हुरियारों ने समाज गायन के साथ सात गांवों के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से होलिका की पूजा की और होली खेलने के लिए गांव की गलियों में उतर गए।
विज्ञापन


रंग-अबीर और गुलाल से की बरसात से पूरा गांव सराबोर हो गया। होलिका से निकलने के लिए तप में तल्लीन मोनू पंडा भी दीपक की लौ के शीतल आभास की प्रतीक्षा में पूजा में जुटा रहा। फालैन में जैसे-जैसे शाम ढली श्रद्धालुओं एवं हुरियारों की टोलियां वहां पहुंचती रहीं। तीन बजे अबीर-गुलाल की बरसात के बीच हुरियारों ने ढोल-नगाड़ों के साथ समाज गायन कर प्रहलाद कुंड पर होलिका की पूजा की ओर प्रहलादजी मंदिर में दर्शन किए। जिसके बाद वे गांव गलियों में होली खेलने के लिए उतर गए। राधा की सखियों के रूप में हुरियारिन भी होली की हंसी-ठिठोली और फिर नृत्य में हुरियारों को छकाने में पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन


छतों से ग्रामीणों ने हुरियारों पर गुलाल अबीर की बरसात कर उन्हें रंगों से सराबोर कर दिया। उधर, धधकती होलिका में पंडा की अग्नि परीक्षा के लिए सजे गांव फालैन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। ढप ढोल पर तान के बीच बरसते अबीर गुलाल ने आसमान को सतरंगी बना दिया। प्रह्लाद जी महाराज एवं ब्रजराज की जयघोष हुरियारों के उत्साह को दोगुना कर रहे थे। देर शाम तक गलियों में हुरियारों की टोलियां सभी को आनंदित कर रही थीं। गांव में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में मोनू पंडा बुधवार की तड़के करीब साढ़े चार बजे होलिका में प्रवेश की लग्न का इंतजार करते हुए पूजा में तल्लीन नजर आए। मंदिर के सामने बनी चौपाल पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, नरदेव चौधरी, मनोज फौजदार, होती चौधरी, राजवीर सिंह, कर्मवीर चौधरी, दिव्यांश चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed